Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Saturday, February 14
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»ताज़ा खबरें

    इमरान खान को बहन उजमा से मिलने की मिली इजाजत, पूरे पाकिस्तान से रावलपिंडी पहुंचे हैं समर्थक

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 2, 2025 ताज़ा खबरें No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पाकिस्तान में इस वक्त इमरान खान की सेहत को लेकर जबरदस्त अफरा-तफरी मची हुई है। अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहन उज्मा खान को मिलने की इजाजत मिल गई। अडियाला जेल के बाहर मचे भारी बवाल के बीच उज्मा खान को जेल के अंदर बुलाया गया। इमरान की दूसरी बहनें भी सुबह 11:30 बजे अडियाला जेल के बाहर पहुंच गई थीं और भाई से मिलने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन इमरान खान के लाखों समर्थकों को जेल के करीब फटकने भी नहीं दिया गया।

    रावलपिंडी छावनी में तब्दील, जेल के बाहर जुटे समर्थक

    जनरल आसिम मुनीर की आर्मी और शहबाज शरीफ की पुलिस ने रावलपिंडी को छावनी बना दिया है। अडियाला जेल तक जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए। हर रास्ते पर फोर्स तैनात है, सड़कों पर कंटेनर और ट्रक खड़े कर दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर इमरान समर्थकों की तलाशी ली जा रही है। रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी गई है और प्रदर्शनकारियों को ‘शूट एट साइट’ का ऑर्डर तक जारी कर दिया गया है। पेशावर में भी हंगामा करने वालों को गोली मारने का फरमान जारी हुआ है। इसके बावजूद PTI कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और अडियाला जेल के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ।

    इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भी जमकर हुई नारेबाजी

    इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भी सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। इमरान के समर्थक अपने नेता की रिहाई और ‘आजादी’ को लेकर नारे लगा रहे थे। समर्थक कह रहे थे, ‘इमरान खान को रिहा करो, शर्म करो, हया करो। हम लेकर रहेंगे आजादी, है हक हमारा आजादी, तुम कैसे न दोगे आजादी, हम छीन के लेंगे आजादी, तेरा बाप भी देगा आजादी, जरा ऊंचा बोलो आजादी!’ समर्थकों पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को बालों से पकड़कर घसीटा गया, युवाओं को बुरी तरह पीटा गया। जगह-जगह धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई।

    पूरे देश से रावलपिंडी के लिए रवाना हुए इमरान समर्थक

    हालांकि पुलिस की लाठियां और गोलियां भी इमरान खान के समर्थकों को रोक नहीं पाईं। पेशावर, फैसलाबाद, कराची, क्वेटा समेत पूरे पाकिस्तान से लोग रावलपिंडी के लिए रवाना हुए थे। इनमें महिलाओं की तादाद भी बहुत थी। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, ‘पिछले एक महीने से इमरान खान को परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा। करोड़ों लोगों का वोट बैंक है उनका। सब परेशान हैं। हमारा फर्ज है कि उनकी बहनों के साथ खड़े हों और इस जुल्म की निंदा करें। दुनिया का कोई कानून ये इजाजत नहीं देता कि बिना वजह कैद नेता को परिवार से न मिलने दिया जाए।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’

    Latest Posts

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    February 4, 2026

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    February 4, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.