Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»ताज़ा खबरें

    डिजिटल दौर में Salman Khan का बड़ा कदम, हाई कोर्ट में Personality Rights की सुरक्षा के लिए याचिका दायर

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 11, 2025 ताज़ा खबरें No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    डिजिटल दौर में अपनी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अभिनेता Salman Khan ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की व्यापक कानूनी सुरक्षा की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने की। यह मामला दिखाता है कि किस तरह तेजी से बदलते ऑनलाइन वातावरण में सेलिब्रिटीज अपनी तस्वीरों और पहचान के दुरुपयोग से लड़ने के लिए अदालतों का सहारा ले रहे हैं।

    Salman Khan की मांग

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पर्सनालिटी राइट्स सुरक्षित करने की मांग वाली अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज को निर्देश दिया है कि अभिनेता सलमान खान द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ी याचिका को वे एक शिकायत के रूप में लें और नियमों के अनुसार तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करें। सलमान खान के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि एप्पल ने एक ऐसा एप्लीकेशन डाउनलोड करने की इजाजत दे रखी है, जो अभिनेता के अधिकारों का उल्लंघन करता है। इसके साथ ही उन्होंने एआई चैटबॉट्स और ई-मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ऐसे कंटेंट का भी उल्लेख किया, जो गलत तरीके से सलमान खान के नाम और व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    कोर्ट का फैसला

    दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि वह गैर-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर जल्द ही स्टे ऑर्डर जारी करेगा। सलमान खान की ओर से पेश वकील संदीप सेठी ने अदालत को उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बारे में जो लगातार अभिनेता सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने फर्जी खबरों और भ्रामक कंटेंट को भी अदालत के सामने रखा।

    पहले भी लोगों ने उठाए कदम

    सलमान ने कई नामित और अज्ञात प्रतिवादियों के खिलाफ रोक लगाने की मांग की है, जो उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर, आवाज, डायलॉग, अंदाज और अन्य व्यक्तिगत तत्वों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका दावा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर इस तरह के अनधिकृत उपयोग से उपभोक्ता भ्रमित हो सकते हैं, उनकी ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंच सकता है और उन्हें आर्थिक व व्यक्तिगत हानि हो सकती है। यह मुकदमा सलमान खान को उन प्रमुख भारतीय हस्तियों की सूची में शामिल करता है जैसे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और रजनीकांत जिन्होंने अपनी पर्सनैलिटी की सुरक्षा के लिए पहले ही कानूनी कदम उठाए हैं।

    पर्सनैलिटी राइट्स क्या होते हैं?

    हाल के वर्षों में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और तेलुगु स्टार जूनियर NTR ने भी एआई और डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए इसी तरह की राहत मांगी है। हालांकि भारत में पर्सनैलिटी राइट्स को किसी एक विशेष कानून में परिभाषित नहीं किया गया है, लेकिन यह अधिकार विभिन्न कोर्ट निर्णयों के माध्यम से मान्यता प्राप्त कर चुके हैं। इन्हें संविधान के अनुच्छेद 21 गोपनीयता और व्यक्तिगत आजादी से भी जोड़ा जाता है। ये अधिकार किसी व्यक्ति को अपनी पहचान के किसी भी तत्व के कमर्शियल उपयोग को नियंत्रित करने की शक्ति देते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’

    Latest Posts

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    February 4, 2026

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    February 4, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.