Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»ताज़ा खबरें

    बिहार: प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जाएगी 5 लाख तक की स्कॉलरशिप

    Vishwa Kesari NewsroomBy Vishwa Kesari NewsroomJanuary 4, 2026Updated:January 4, 2026 ताज़ा खबरें No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जमुई। बिहार सरकार में खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रही है।

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “खेल विभाग द्वारा कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्पांसरशिप का पोर्ट खोला गया है। एक स्तर पर 3 लाख और दूसरे स्तर पर पांच लाख की सहायता दी जाएगी। अमूमन खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद प्रोत्साहन दिया जाता है। बिहार सरकार ने इसे बदला है। हम उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे जिनमें अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता और प्रतिभा होगी।”

    श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री की सोच हर जिले में एक एकलव्य स्कूल खोलने की थी, लेकिन अब राज्य में 68 स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। अभी 15 स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों के बच्चों को बुनियादी स्तर पर खेल का प्रशिक्षण देने के साथ ही शिक्षा और खान-पान की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग जगहों पर विशेष एकेडमी बनाई जाएगी।

    मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना को धरातल पर उतारा गया है। इसके तहत पिछले साल 71 लोगों को नौकरी दी गई थी। अब वह संख्या 88 हो गई है। उम्मीद है ये संख्या बढ़ेगी।

    बिहार की खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने साइना नेहवाल और पुलेला गोपीचंद से मुलाकात की थी। दोनों बड़े खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे बड़े खिलाड़ी बिहार में अपनी अकादमी खोलना चाहते हैं और सरकार से इसके लिए मदद चाहते हैं। मुझे लगता है कि ऐसे खिलाड़ी अगर बिहार में अपनी अकादमी खोलेंगे तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में बिहार के खिलाड़ियों की सहभागिता बढ़ेगी और उनका प्रदर्शन भी अच्छा होगा।

    श्रेयसी ने कहा कि बिहार में रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी के क्षेत्र में काम हो रहा है। निजी निवेशकों के साथ दस से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

    उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने कहा था कि बिहार में 25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं। इस बयान को श्रेयसी सिंह ने निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का चयन गलत था। उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी।

    बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसात्मक कार्रवाई को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बारे में विशेष जानकारी केंद्र सरकार या केंद्रीय मंत्री ही दे सकते हैं।

    #bihar #athelets #scholarship
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Vishwa Kesari Newsroom

    Keep Reading

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’

    Latest Posts

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    February 4, 2026

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    February 4, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.