Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»ताज़ा खबरें

    भारत में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश, वेन्यू शिफ्ट करवाने किया अनुरोध

    Vishwa Kesari NewsroomBy Vishwa Kesari NewsroomJanuary 4, 2026 ताज़ा खबरें No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मुकाबले भारत के बाहर किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया है।

    भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम से रिलीज कर दिया गया था। बीसीबी ने शनिवार को जूम पर एक मीटिंग करने के बाद रविवार को एक इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई।

    बीसीबी ने रविवार को अपने विस्तृत बयान में कहा, “बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और भारत में खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबलों में बांग्लादेश की भागीदारी से जुड़ी समग्र परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। मौजूदा स्थिति का गहन मूल्यांकन और भारत में बांग्लादेशी दल की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करते हुए, निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि बांग्लादेश नेशनल टीम मौजूदा परिस्थितियों में टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।”

    बयान में कहा गया, “इस फैसले के मद्देनजर बीसीबी ने औपचारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से बांग्लादेश के सभी मुकाबलों को भारत के बाहर किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करने पर विचार करने का अनुरोध किया है। बोर्ड का मानना ​​है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, बोर्ड सदस्यों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स की सुरक्षा और भलाई की रक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि टीम सुरक्षित और सही माहौल में टूर्नामेंट में हिस्सा ले सके, ऐसा कदम उठाना जरूरी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि आईसीसी इस स्थिति को समझेगा और तुरंत जवाब देगा।”

    मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में खेला जाना है। बांग्लादेश की टीम ग्रुप सी में है।

    तय कार्यक्रम के अनुसार, यह टीम वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14) के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद नेपाल के विरुद्ध 17 फरवरी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

    विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले को सही बताते हुए कहा, “बोर्ड ने काफी सोच-समझकर यह निर्णय लिया है। मेरा मानना ​​है कि यह सभी के हित में लिया गया एक सोचा-समझा फैसला है।”

    cricket#t-20 #worldcup #Bangladesh #India
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Vishwa Kesari Newsroom

    Keep Reading

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’

    Latest Posts

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    February 4, 2026

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    February 4, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.