रायपुर। कॉकरोच प्रोटेस्ट के बाद अब ‘रिजर्वेशन हटाओ’ आंदोलन सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। ‘Reservation Hatao Movement’ नाम से चल रहा ऑनलाइन कैंपेन लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस अभियान के इंस्टाग्राम अकाउंट ने महज पांच दिनों में 58 लाख (5.8 मिलियन) फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।
इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आंदोलन से जुड़े वीडियो, पोस्ट और रील्स बड़ी संख्या में साझा किए जा रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि यह अभियान आरक्षण व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ने का प्रयास है, जबकि विरोध करने वाले इसे सामाजिक समरसता और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ बता रहे हैं। इसी वजह से यह मुद्दा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।
हालांकि, इंस्टाग्राम पर पांच दिनों में 58 लाख फॉलोअर्स होने के दावे की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में आंदोलन से जुड़े संगठन या इंस्टाग्राम की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया किसी भी अभियान को तेजी से व्यापक पहुंच दिला सकता है, लेकिन वायरल हो रहे आंकड़ों और दावों की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करना आवश्यक है। ऐसे में इस अभियान से जुड़े दावों और इसके प्रभाव पर आने वाले दिनों में सभी की नजर

