दिल्ली: कश्मीर को लेकर The New York Times की की एक रिपोर्ट में इस्तेमाल की गई शब्दावली पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ जैसे शब्द के इस्तेमाल को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों में सटीक और संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
भारत की ओर से स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान के नियंत्रण वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से का उल्लेख करते समय ऐसी शब्दावली वास्तविक स्थिति को सही तरीके से प्रतिबिंबित नहीं करती। नई दिल्ली ने इस मुद्दे पर अपनी आधिकारिक स्थिति दोहराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।
कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से मतभेद रहे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्षेत्र से जुड़ी रिपोर्टिंग और इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली अक्सर संवेदनशील मुद्दा बन जाती है। भारत ने इसी संदर्भ में The New York Times की रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

