Author: Chandra Mani
ब्रातिस्लावा । स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज कर भारत का मान बढ़ाया। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है। यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इस सम्मान के बाद प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने यह सम्मान दोनों देशों के…
मुंबई । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे चंद्रशेखर वैद्य का 98 वर्ष की उम्र में 16 जून 2021 को निधन हुआ था। रामानंद सागर के ‘रामायण’ में उन्होंने सुमंत का बेहतरीन किरदार निभाया था। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई 1922 को तेलंगाना (तत्कालीन हैदराबाद) में हुआ था। उन्होंने 1940 के दशक की शुरुआत में कॉलेज छोड़ दिया और बंबई आकर फिल्म उद्योग में कदम रखा। गायिका शमशाद बेगम की सिफारिश पर उन्होंने पुणे के शालीमार स्टूडियो में काम शुरू किया। वर्ष 1950 में ‘बेबस’ फिल्म से उन्होंने जूनियर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकप्रिय रैपर और सिंगर एप्पी राजा उर्फ चेतन चांडक (32) का निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। रायपुर में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि, करीब 6 महीने पहले एप्पी राजा की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके दोस्तों ने बताया था कि, एक ऑपरेशन के बाद उनके शरीर में खून की कमी हो गई थी। लगातार…
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने सोमवार को राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा की। यह सत्र 22 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा।तीन हफ्ते का यह सत्र काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इनमें किसानों की कर्जमाफी और राजनीतिक मुद्दे शामिल हैं।सबसे बड़ा मुद्दा सरकार की हाल ही में घोषित 2 लाख रुपए की कृषि कर्जमाफी योजना को लेकर है। सरकार ने इसे किसानों के लिए बड़ी राहत बताया है, लेकिन विपक्ष ने इसमें कई शर्तों का आरोप…
सिद्धि । मध्य प्रदेश के सिद्धि जिले के भंवरसेन घाट पर सोन नदी में स्नान करते समय तीन महिलाएं और एक पुरुष तेज धारा में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि शेष तीन लोगों की तलाश जारी है। यह घटना दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे के बीच रामपुर नाइकिन पुलिस थाना क्षेत्र में घटी, जब चारों लोग स्नान के लिए नदी में उतरे थे। जानकारी के अनुसार, वे गहरे पानी और तेज धारा में फंसकर बह गए, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना…
नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ राष्ट्रीय आंदोलन को बड़े पैमाने पर समर्थन दें। यह आंदोलन 17 जून को राजस्थान के कोटा से शुरू होगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से परेशान छात्रों की आवाज अब तेज होनी चाहिए। मुझे पता है कि आप थक चुके हैं। आप गुस्से में हैं। लेकिन याद रखिए, जब सरकार नहीं सुनती,…
मुंबई । वैश्विक स्तर पर स्थिरता के संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 736.38 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,264.33 और निफ्टी 231 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी उछाल देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 781.55 अंक या 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,549.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 202.55 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,400 पर था। सूचकांकों में निफ्टी…
डलास । जापान फुटबॉल टीम के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ के पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि टीम को जीत हासिल नहीं कर पाने का अफसोस जरूर है। जापान ने मुकाबले में शानदार जुझारूपन दिखाया। टीम दो बार पीछे होने के बावजूद हर बार वापसी करने में सफल रही और आखिरकार मजबूत मानी जाने वाली नीदरलैंड्स टीम के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अंक हासिल किया। मोरियासु ने कहा कि उनकी टीम ने कठिन परिस्थितियों में…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में 15 से 17 जून तक इंडिया स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के नीति-निर्माता, राजनयिक, अंतरिक्ष विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के तेजी से विकसित हो रहे अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य, वैश्विक साझेदारियों और नई तकनीकों पर चर्चा करना है। इस बीच, थाईलैंड की जियो-इन्फॉर्मेटिक्स एंड स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (जीआईएसटीडीए) के उप-कार्यकारी निदेशक फी चूसरी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच लंबे समय से सहयोगात्मक संबंध रहे…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
