Author: Chandra Mani
नई दिल्ली । एसीसी विमेस प्रीमियर कप के क्वार्टर-फाइनल में गुरुवार को आसान जीत के साथ थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने इस साल के आखिर में होने वाले विमेंस टी20 एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इन सभी चार टीमों ने लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया और नॉकआउट राउंड में भी उसी लय को बरकरार रखा। इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। थाईलैंड ने कुआलालंपुर में नेपाल के खिलाफ 56 रन की शानदार जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी…
चंडीगढ़ । हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने सफाई सेवक सहित 167 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी 167 रिक्तियों में सफाई सेवक (स्वीपर) के 75 और माली के 92 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। ऐसे…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 150.63 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,832.55 और निफ्टी 53.35 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,161.60 पर था। बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी इन्फ्रा सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी हेल्थकेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे। सेंसेक्स…
नई दिल्ली । गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया के प्रमुख वीजा कार्यक्रमों में शीर्ष स्थानों पर बना हुआ है। अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम में भारत सबसे बड़ा स्रोत देश है, जबकि ब्रिटेन के स्किल्ड वर्कर वीजा और यूरोपीय संघ के ब्लू कार्ड कार्यक्रम में भारत दूसरे स्थान पर है। वर्कफोर्स मैनेजमेंट सर्विसेज फर्म डील की रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक स्तर पर कुशल पेशेवरों की आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रहा है और बदलते वैश्विक प्रवासन रुझानों का लाभ उठाने की मजबूत स्थिति में है। अब कंपनियां लागत कम करने के बजाय दुर्लभ और उच्च…
नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक और जहाज को नुकसान की खबर है। ओमान स्थित दूतावास ने एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि उनकी नजर इस पूरी घटना पर बनी हुई है। एक्स पर दूतावास ने कहा, “हमें गुरुवार को ओमान के शिनास बंदरगाह के निकट एक वेसल (पोत) से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।” वहीं, भारतीय फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ने जहाज से उठते धुएं की तस्वीरें साझा करते हुए बताया…
कोलकाता । भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई तीखी टिप्पणियां कीं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड पर भी प्रतिक्रिया दी। कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत के दौरान कीया घोष ने फिल्म ‘शोले’ के एक चर्चित संवाद का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में असरानी का एक मशहूर डायलॉग है, “आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ।” लेकिन जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो…
नई दिल्ली । मध्य प्रदेश से अपनी राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को कोर्ट की वेकेशन बेंच के सामने इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए इसे उठाया जाएगा। यह कदम भाजपा की आपत्तियों के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नटराजन के नामांकन पत्र रद्द करने के बाद उठाया गया है। सत्ताधारी पार्टी का दावा है कि कांग्रेस नेता ने अपने नामांकन पत्रों के साथ दिए गए हलफनामे में तेलंगाना में चल रहे एक कानूनी मामले के बारे में जानकारी…
भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरे हैं और राजभर उन्होंने भोपाल में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मीनाक्षी का राज्यसभा का नामांकन पत्र रद्द करना अवैधानिक है। यह तो सरासर ‘सीट चोरी’ है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकतंत्र की हत्या है। मीनाक्षी का राज्यसभा का नामांकन पत्र रद्द करना अवैधानिक है। जिस प्रकरण के कारण रद्द…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
