Author: Chandra Mani

अमरावती । आंध्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए ने सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में फैसला लिया गया कि टीडीपी तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट उसकी सहयोगी जनसेना पार्टी को दी जाएगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव, जनसेना नेता एवं मंत्री नादेंदला मनोहर और टीडीपी प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैठक दो…

Read More

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शॉन टेट ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच के पद से हटने की पुष्टि कर दी है। शॉन टेट ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कार्यकाल एक साल से कुछ ज्यादा समय तक चला, जबकि शुरू में यह तय हुआ था कि उनका अनुबंध वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक चलेगा। मई 2025 में बांग्लादेश के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने वाले टेट पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपना पद छोड़ रहे हैं। टेट ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ को बताया, “बीसीबी और बांग्लादेश की नेशनल टीम के साथ मेरे 12…

Read More

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। ऐसे में उनके करियर के साथ-साथ उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी चर्चा में हैं। इनमें सबसे खास किस्सा अभिनेता गोविंदा से जुड़ा है, जिनके अंदर छिपे सुपरस्टार को सबसे पहले पहलाज ने ही पहचाना था। पहलाज निहलानी का झुकाव बचपन से ही फिल्मों और मनोरंजन की दुनिया की ओर था। उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत साल…

Read More

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि बीते तीन दिनों में 1.43 करोड़ घेरलू एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति की गई है और इस दौरान 1.5 करोड़ बुकिंग देखने को मिली है। साथ ही, कहा कि पश्चिम एशिया में चुनौतिपूर्ण हालातों के बावजूद, सरकार सभी क्षेत्रों के लिए निर्बाध आपूर्ति और स्थिरता सुनिश्चित कर रही है। सरकार ने आगे कहा कि देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है, जो दिखाता है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सरकार ने डिजिटल और सुरक्षित वितरण तंत्रों में तेज वृद्धि का भी जिक्र…

Read More

बेंगलुरु । कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के ‘रिमोट कंट्रोल’ के तहत काम कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं है। अशोक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में नेतृत्व बदलने से लोगों के लिए कोई असली बदलाव नहीं आया है। सरकार का सिर्फ पोस्टर बदला है। यह एक पुरानी फिल्म की तरह है, जिसका पोस्टर नया है। मुख्यमंत्री के आवास…

Read More

नई दिल्ली । भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों (नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर) द्वारा वर्ष 2025 में क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित करने की घोषणा के बाद अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेटे कूपर ने संयुक्त रूप से भारत-यूके क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (जीएससीओ) सैटेलाइट सेंटर का उद्घाटन किया। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी…

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका में सामान भेजने वाली विदेशी कंपनियों की अब कड़ी जांच होगी। टैरिफ चोरी और नकली या अवैध सामान पर सख्त कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों के लिए अमेरिका में व्यापार करना मुश्किल हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक व्यापक कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका मकसद अमेरिका में आने वाले विदेशी सामानों की कड़ी जांच करना और टैरिफ (आयात शुल्क) चोरी रोकना है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कई विदेशी कंपनियां नियमों की कमियों का फायदा उठाकर शुल्क चोरी करती हैं और अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए सरकार…

Read More

मरने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस ने बताया कि आग में जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार , बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू…

Read More