Author: Vishwa Kesari

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,563.90 और निफ्टी 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.35 पर था। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। इसका नेतृत्व रियल्टी और ऑटो स्टॉक्स ने किया। निफ्टी रियल्टी (6.75 प्रतिशत) और निफ्टी ऑटो (6.69 प्रतिशत) की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी प्राइवेट बैंक (5.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (5.54 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (5.46 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरबेल्स (5.23 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (4.13 प्रतिशत) की…

Read More

तेहरान। ईरान में संघर्ष विराम के बीच भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि पिछली एडवाइजरी की निरंतरता बरकरार सखते हुए अब भी ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को देश जल्द छोड़ने की सलाह दी जाती है। नागरिक तय किए गए रूट्स का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षित तरीके से देश से बाहर निकलें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दूतावास से संपर्क किए बिना कोई भी किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा का रुख न…

Read More

दिसपुर । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि खड़गे ने 6 अप्रैल को असम के श्रीभूमि जिले के नीलाबाजार में एक रैली के दौरान भड़काऊ और अपमानजनक भाषण दिया। भाजपा असम प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रंजीब कुमार शर्मा ने बशिष्ठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि खड़गे ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को ‘जहरीला’ बताया और इन दोनों को ‘जहरीले सांप’ की उपमा दी। साथ ही उन्होंने भाजपा को खत्म करने का आह्वान भी किया। शिकायतकर्ता ने कहा…

Read More

कोलकाता । कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें सरकारी सहायता वितरण के बजाय राजकोषीय स्थिति में सुधार, निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन के लिए एक वैकल्पिक आर्थिक मॉडल को प्राथमिकता दी गई है। कोलकाता में घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि पार्टी सरकारी सहायता वितरण के वादों के बजाय आर्थिक विकास को प्राथमिकता क्यों दे रही है। खड़गे ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल के लोगों को नए विकल्प देना चाहते हैं। इसलिए हमारे घोषणापत्र में सरकारी सहायता वितरण की बात नहीं…

Read More

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती। कंपनी ने बताया कि विल्सन ने वर्ष 2024 में ही एन. चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने की अपनी योजना के बारे में बता दिया था। इसके बाद से वे संगठन और नेतृत्व टीम को मजबूत और स्थिर बनाने पर काम…

Read More

तेहरान । पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और इजरायल के हमलों के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अगले 48 घंटे तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया, ” पिछली एडवाइजरी को जारी रखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहने की सलाह दी जाती है। सभी से अपील की जाती है कि बिजली, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें, घर…

Read More

नई दिल्ली । भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की है, जो वित्त वर्ष 2016-17 में दर्ज 5.5 गीगावाट क्षमता वृद्धि के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई। यह जानकारी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह वित्त वर्ष 2024-25 में जोड़ी गई क्षमता की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत की वृद्धि को भी दर्शाता है, जो देश के तटवर्ती पवन ऊर्जा तैनाती पथ में निर्णायक…

Read More

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को राज्यसभा के 63 सदस्यों द्वारा एक प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था। यह नोटिस भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की धारा 11(2) तथा जजेज (इंक्वायरी) एक्ट, 1968 के प्रावधानों के तहत दिया गया था। इस प्रस्ताव…

Read More

पुडुचेरी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुडुचेरी के लोगों को 5 गारंटी देते हुए कहा कि ⁠बेरोजगार युवाओं के लिए 2000 रुपए प्रति महीना की सहायता दी जाएगी। ⁠सरकारी और निजी क्षेत्रों में 30,000 नई नौकरियां दी जाएंगी। ⁠महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी। सरकारी नौकरी के लिए भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर…

Read More

डिब्रूगढ़ । असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। जनसभा में भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ आने का कई बार अवसर मिला है, लेकिन इस बार जो जोश और उत्साह देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस पहले से ही हैरान-परेशान है और मतदान से ठीक पहले इस तरह…

Read More