Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»छत्तीसगढ़

    Bilaspur High Court: 20 जिला जेलों में वेलफेयर ऑफिसर होंगे नियुक्त, जेल नियमों में होगा बदलाव

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 9, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : Bilaspur High Court ने राज्य की जेलों में बढ़ती भीड़ और कल्याण अधिकारियों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सोमवार को राज्य सरकार और जेल महानिदेशक को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए सीजीपीएससी के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। यह भी कहा गया कि पहले वेलफेयर ऑफिसर और प्रोबेशन ऑफिसर के नाम से दो अलग-अलग पोस्ट थीं। अब दोनों पदों को एक साथ मिलाकर प्रोबेशन और वेलफेयर ऑफिसर के नाम से एक सिंगल पोस्ट बनाया गया है। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि छत्तीसगढ़ जेल नॉन-गजटेड III मिनिस्टीरियल और नॉन-मिनिस्टीरियल) सर्विस (क्लास रिक्रूटमेंट) रूल्स, 2022 में बदलाव भी किए गए।

    सरकार ने कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि राज्य में कुल 20 जिला जेल हैं। इन 20 जिला जेलों में नियुक्ति करने के लिए प्रोबेशन एंड वेलफेयर ऑफिसर के 20 नए पद बनाने की ज़रूरत है।लिहाजा इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 के आने वाले मुख्य बजट में शामिल किए जाने के बाद, इस पोस्ट को भरने की कार्रवाई शुरू होगी। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि राज्य भर में नई जेल बिल्डिंग बनाते समय, अधिकारियों को मॉडल प्रिज़न मैनुअल, 2016 का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए। यह मैनुअल कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा करता है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेने कहा है। साथ ही डीजीपी प्रिज़न्स एंड करेक्शनल सर्विसेज़ को विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने कहा है। कोर्ट ने मार्च 2026 में सुनवाई तय की है।

    जेलों में क्षमता से 40 प्रतिशत ज्यादा कैदी

    हाई कोर्ट ने राज्य की 33 जेलों में क्षमता से करीब 40 प्रतिशत ज्यादा कैदियों की मौजूदगी और कल्याण अधिकारियों की कमी पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि हर जिला जेल में वेलफेयर आफिसर की नियुक्ति और अतिरिक्त बैरक का समय पर निर्माण आवश्यक है, ताकि कैदियों को मानक सुविधाएं मिल सकें और भीड़भाड़ की समस्या कम हो। डीजी, जेल एवं सुधार सेवाएं ने अपने शपथपत्र में बताया कि 9 सितंबर 2025 तक 33 जेलों में 14,883 की क्षमता के मुकाबले 21,335 कैदी हैं। भीड़ कम करने के लिए कई जगह अतिरिक्त बैरक का निर्माण जारी है।

    सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां

    याचिका में कोर्ट को बताया गया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की विभिन्न केंद्रीय और जिला जेलों की कुल क्षमता करीब 15 हजार कैदियों की है, लेकिन इनमें 20 हजार 500 से अधिक कैदी बंद हैं। यह स्थिति न केवल जेलों में भीड़भाड़ बढ़ा रही है, बल्कि कैदियों और जेल प्रशासन दोनों के लिए गंभीर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी उत्पन्न कर रही है। शासन की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि भीड़ कम करने के लिए नए जेलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाल ही में बेमेतरा जिले में एक नई जेल का निर्माण पूरा कर लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    दंतेवाड़ा: पुनर्वासित युवाओं को कृषि व पर्यटन से जोड़ने की पहल

    जमानत के बाद जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल

    छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर

    रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली 23 जनवरी से लागू होगी

    चूहे की शरारत बनी आफत: घर में लगी आग, किचन में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटा

    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    January 8, 2026

    दंतेवाड़ा: पुनर्वासित युवाओं को कृषि व पर्यटन से जोड़ने की पहल

    January 3, 2026

    जमानत के बाद जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल

    January 3, 2026

    छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर

    January 3, 2026

    रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली 23 जनवरी से लागू होगी

    December 31, 2025

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.