Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Saturday, February 14
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में 513 नए 4G मोबाइल टावरों की स्वीकृति, सुदूर इलाकों में मिलेगा तेज नेटवर्क

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 14, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में स्थिरता स्थापित होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। डिजिटल भारत निधि के तहत केंद्र सरकार ने राज्य में बीएसएनएल के माध्यम से 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी दी है। इस फैसले से सुदूर अंचलों तक मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह नक्सल उन्मूलन के बाद विकास की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिन क्षेत्रों में शांति बहाल हुई है, वहां अब डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास को मजबूती दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए 4G टावरों की स्थापना से दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को पहली बार भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार, प्रशासनिक कामकाज और आपातकालीन संचार को बड़ा सहारा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि मजबूत डिजिटल नेटवर्क से वित्तीय समावेशन को भी गति मिलेगी। मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ने से बैंकिंग सेवाएं, डीबीटी, यूपीआई, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगी मुख्यमंत्री के अनुसार यह पहल डिजिटल इंडिया के उस लक्ष्य को आगे बढ़ाती है, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है। डिजिटल सुविधाओं से स्थानीय युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को भी प्राथमिकता दे रही है। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 513 नए 4G टावरों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ को डिजिटल रूप से सशक्त, सुरक्षित और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    दंतेवाड़ा: पुनर्वासित युवाओं को कृषि व पर्यटन से जोड़ने की पहल

    जमानत के बाद जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल

    छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर

    रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली 23 जनवरी से लागू होगी

    चूहे की शरारत बनी आफत: घर में लगी आग, किचन में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटा

    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    January 8, 2026

    दंतेवाड़ा: पुनर्वासित युवाओं को कृषि व पर्यटन से जोड़ने की पहल

    January 3, 2026

    जमानत के बाद जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल

    January 3, 2026

    छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर

    January 3, 2026

    रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली 23 जनवरी से लागू होगी

    December 31, 2025

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.