Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»देश – विदेश

    अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर… ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 18, 2025 देश – विदेश No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    वाशिंगटनः अमेरिका और वेनेजुएला के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।द गार्जियन की खबर के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में फिर एक जहाज पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर घातक हमला किया है, जिसमें चार लोग मारे गए। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी तेल लेने का आरोप लगाते हुए दबाव और बढ़ा दिया है। बुधवार को हेगसेथ ने कहा कि “नार्को-तस्करी संचालन” में लगे एक जहाज पर “घातक काइनेटिक स्ट्राइक” ने चार लोगों की जान ली। प्रशांत महासागर में हुए इस ताजे हमले के बाद अमेरिका द्वारा कथित ड्रग-तस्करी करने वाली नावों पर सितंबर से शुरू हुए हमलों से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है।

    अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला अपनी जहाजों को कर रहा एस्कॉर्ट

    पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में अमेरिकी हमलों को देखते हुए वेनेजुएला ने अब अपनी जहाजों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सीधे टकराव की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप ने अभी एक दिन पहले ही वेनेजुएला पर आरोप लगाया था कि वह तेल का उपयोग ड्रग तस्करी और अपराधियों को फंडिग में कर रहा है। इसलिए ट्रंप ने वेनेजुएला और उससे बाहर जाने वाले तेल टैंकरों पर बैन लगाने के बाद उनकी नाकेबंदी करवानी शुरू कर दी है। अभी पिछले दिनों अमेरिका ने इस क्रम में वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त भी कर लिया था।

    वेनेजुएला ने दी अमेरिका को चुनौती

    अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई और बैन के बावजूद वेनेजुएला ने सामान्य रूप से तेल का व्यवसाय करना जारी रखा है। दरअसल अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल व्यवसाय को बैन कर दिया है। उसका कहना है कि वेनेजुएला इससे होने वाली आय को उपयोग ड्रग तस्करी और नार्को आतंकियों को फंडिंग में कर रहा है। इसके बावजूद वेनेजुएला ने अपने तेल व्यापार को ठप नहीं किया है। वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडार हैं। उसने कच्चे तेल और उप-उत्पादों के निर्यात संचालन को सामान्य रूप से जारी रखा है।

    वेनेजुएला के तेल व्यापार को रोकने के लिए ट्रंप ने लगाई सेना

    इधर ट्रंप ने वेनेजुएला के तट से दूर एक बड़ा सैन्य तैनाती कर दी है और नाकाबंदी की घोषणा कर दी है। यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने के लिए किया गया है। इस पर मादुरो का कहना है कि अमेरिका ड्रग तस्करी रोकने के अपने बताए गए लक्ष्य के बजाय वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन चाहता है। मादुरो ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन बातचीत की, जिसमें उन्होंने वाशिंगटन से “धमकियों के बढ़ने” और क्षेत्रीय शांति के लिए उनके “निहितार्थों” पर चर्चा की। वेनेजुएला के तेल के सबसे बड़े खरीददार चीन के विदेश मंत्री ने वेनेजुएला समकक्ष यवान गिल के साथ फोन कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि चीन सभी एकतरफा धमकी का विरोध करता है और सभी देशों को अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने का समर्थन करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

    बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार

    नितिन नवीन चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    बंगाल के लिए बीते 24 घंटे अभूतपूर्व रहे, 100 साल में इतना काम नहीं हुआ : पीएम मोदी

    देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    बीएमसी चुनाव : महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, ‘ठाकरे ब्रदर्स’ की पार्टियां पिछड़ीं

    Latest Posts

    जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

    January 23, 2026

    बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार

    January 22, 2026

    नितिन नवीन चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    January 20, 2026

    बंगाल के लिए बीते 24 घंटे अभूतपूर्व रहे, 100 साल में इतना काम नहीं हुआ : पीएम मोदी

    January 18, 2026

    देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    January 17, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.