Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»रायपुर

    लंबे समय से हो रहा है पीठ दर्द? जानिए, यह हो सकता है खतरनाक कैंसर का पहला संकेत

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 5, 2025Updated:December 19, 2025 रायपुर No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पीठ दर्द आजकल बहुत आम समस्या बन चुका है. पूरे दिन गलत पाश्चर में बैठना, लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते रहना, भारी बैग उठाना या मांसपेशियों का खिंचाव इन वजह से लगभग 80 प्रतिशत लोग किसी न किसी समय तकलीफ से गुजरते हैं. आमतौर पर लोग इसे मामूली थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर पीठ दर्द लंबे समय तक बना रहे और आराम या दवा से ठीक न हो तो यह किसी गंभीर बीमारी यहां तक की कैंसर का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लंबे समय से अगर पीठ दर्द बना हुआ है तो इसे थकान न मान लें, क्योंकि यह खतरनाक कैंसर की और इशारा हो सकता है.

    किस तरह का पीठ दर्द हो सकता है कैंसर की चेतावनी?

    पीठ में होने वाला ऐसा दर्द जो बिना किसी स्पष्ट वजह के बार-बार होने लगे या बिल्कुल कम न हो तो उसे मांसपेशियों का दर्द मानकर टालना ठीक नहीं होता है. अगर दर्द दिन रात बना रहे, लेटने पर बढ़ जाए और किसी भी एक्टिविटी से जुड़ा हुआ न हो तो यह गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है. इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. जैसे अचानक का वजन कम होना, थकान, भूख में कमी या मल-मूत्र की आदतों में बदलाव. अगर पीठ दर्द के साथ यह सभी लक्षण हो तो तुरंत जांच कराना जरूरी है. वहीं अगर दर्द पीठ के ऊपरी हिस्से से कमर के निचले हिस्से तक फैला है तो अग्नाशय, स्तन, फेफड़ों, प्रोस्टेट या किडनी कैंसर से जुड़ा हो सकता है. ऐसे मामलों में दर्द अक्सर रात के समय ज्यादा बढ़ता है और आराम करने पर भी कम नहीं होता. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वजन अचानक कम होने लगे या भूख लगना बंद हो जाए तो भी इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए.

    फेफड़ों के कैंसर से जुड़ा हो सकता है पीठ दर्द

    कई बार लगातार बना रहने वाला पीठ दर्द फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. आंकड़ों के अनुसार लगभग 25 प्रतिशत फेफड़ों के कैंसर वाले मरीजों को खास तरह का बैक पेन महसूस होता है जो सामान्य दर्द से अलग होता है. ऐसा दर्द आराम करते समय भी बना रहता है, रात में बढ़ जाता है और दवाइयां या फिजियोथेरेपी से भी ठीक नहीं होता है. वहीं फेफड़े का बढ़ता ट्यूमर रीढ़ के आसपास दबाव बना सकता है, जिससे पीठ दर्द से हाथ-पैर या कूल्हों तक फैल सकता है. इससे सुन्नपन, कमजोरी या झनझनाहट जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. कई बार कैंसर का फैलाव स्पाइनल फ्लूइड या मेनिंजेस तक पहुंचने पर सिर दर्द और हाथ-पैरों में कमजोरी भी महसूस हो सकती है.

    किस तरह का दर्द हो तो डॉक्टर से करें संपर्क?

    जब आपका पीठ दर्द आराम करते हुए भी बना रहे या फिर दर्द रात में बढ़कर नींद खराब करें तो उसे सामान्य नहीं समझना चाहिए. वहीं अगर बिना किसी कारण अचानक दर्द शुरू हो और लगातार बढ़ता रहे हल्की से सांस लेने पर भी दर्द महसूस हो और दर्द दवाओं, थेरेपी या किसी भी उपचार से ठीक न हो तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अगर यह दर्द फेफड़ों के कैंसर से जुड़ा हो तो इसके साथ लगातार खांसी, आवाज में बदलाव, खून वाली खांसी, वजन कम होना और सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर रायपुर में बैंकरों का धरना

    फटी कैरोटिड आर्टरी का सफल ऑपरेशन, 40 वर्षीय व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ

    चूहे की शरारत बनी आफत: घर में लगी आग, किचन में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटा

    Shilpa Shetty के ‘बैस्टियन’ पब पर Income Tax का छापा, टैक्स चोरी के आरोपों की जांच जारी

    Winter Sleeping Habits: ठंड में मुंह तक रजाई ओढ़ना नुकसानदेह, इन समस्याओं का हो सकता है सामना

    Recharge Plan Price Hike: 2026 में बढ़ सकती है मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें, करोड़ों यूजर्स को लगेगा झटका

    Latest Posts

    पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर रायपुर में बैंकरों का धरना

    January 5, 2026

    फटी कैरोटिड आर्टरी का सफल ऑपरेशन, 40 वर्षीय व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ

    January 5, 2026

    चूहे की शरारत बनी आफत: घर में लगी आग, किचन में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटा

    December 19, 2025

    Shilpa Shetty के ‘बैस्टियन’ पब पर Income Tax का छापा, टैक्स चोरी के आरोपों की जांच जारी

    December 18, 2025

    Winter Sleeping Habits: ठंड में मुंह तक रजाई ओढ़ना नुकसानदेह, इन समस्याओं का हो सकता है सामना

    December 18, 2025

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.