Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    त्योहारों में प्राइवेट एयरलाइंस के अस्थिर किराए की जांच जारी, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

    February 23, 2026

    वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

    February 23, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ जारी की

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • त्योहारों में प्राइवेट एयरलाइंस के अस्थिर किराए की जांच जारी, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
    • वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस
    • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ जारी की
    • कांग्रेस ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया : पीएम मोदी
    • टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने किया जीत के साथ सुपर-8 का आगाज, श्रीलंका को 51 रनों से हराया
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Thursday, February 26
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»ताज़ा खबरें

    वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

    Vishwa KesariBy Vishwa KesariFebruary 23, 2026 ताज़ा खबरें No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

     

    नई दिल्ली । संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष ने दुनिया भर में मानवाधिकार पर हो रहे हमलों को दुखद करार दिया है। उन्होंने सूडान, गाजा और यूक्रेन में जारी संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय कानून के बड़े पैमाने पर उल्लंघन और आम लोगों की भयानक तकलीफों का जिक्र किया।

     

    जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के उद्घाटन समारोह पर यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “कानून के राज को ताकत के राज से दबाया जा रहा है।”

    गुटेरेस ने कहा, “दुनिया भर में, मानवाधिकारों का जानबूझकर, रणनीति के तहत और कभी-कभी बड़े दंभ के साथ अपमान हो रहा है।”

    यूएन ह्यूमन राइट्स चीफ ने संगठन की स्थिति को बेहद दुखद करार दिया। उनके मुताबिक इस वक्त संगठन मुश्किल दौर में खुद को बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। उन्होंने कहा कि फंडिंग में कटौती के कारण उनका ऑफिस “सर्वाइवल मोड” में है, जिसकी वजह यूएन विशेषज्ञों पर दबाव और अमेरिका का अलग होना है।

    गुटेरेस ने कहा, “इंसानी जरूरतें बढ़ रही हैं जबकि फंडिंग खत्म हो रही है।”

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख, वोल्कर टर्क ने काउंसिल को बताया कि बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का हनन हो रहा है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया सत्ता और संसाधन की कमी से जूझ रही है। वह सूडान, गाजा, म्यांमार और यूक्रेन में हो रहे संघर्षों को खत्म करने की गुटेरेस की अपील के साथ खड़े दिखे।

    टर्क ने कहा, “दुनिया भर में, अपना दबदबा बनाने और खुद को दूसरे से बेहतर बताने की होड़ लगी है। लेकिन ये भी सच है कि लोगों का सम्मान, समान अधिकार और न्याय के प्रति विश्वास भी पक्का है। मानवाधिकार बहुत जरूरी हैं।”

    यूएन मानवाधिकार प्रमुख ने ये भी कहा कि स्वतंत्र देशों को धमकियां दी जा रही हैं, इस बात की परवाह किए बिना कि उनसे उठी चिंगारी कितनी भयावह हो सकती है।

    संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि धन की कमी ने 2025 में शुरू की गई दो जांचों—कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संभावित युद्ध अपराधों की जांच और अफगानिस्तान में दुर्व्यवहार की जांच—को चालू होने से रोक दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Vishwa Kesari

    Keep Reading

    त्योहारों में प्राइवेट एयरलाइंस के अस्थिर किराए की जांच जारी, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ जारी की

    कांग्रेस ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया : पीएम मोदी

    टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने किया जीत के साथ सुपर-8 का आगाज, श्रीलंका को 51 रनों से हराया

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    Latest Posts

    त्योहारों में प्राइवेट एयरलाइंस के अस्थिर किराए की जांच जारी, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

    February 23, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ जारी की

    February 23, 2026

    कांग्रेस ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया : पीएम मोदी

    February 22, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने किया जीत के साथ सुपर-8 का आगाज, श्रीलंका को 51 रनों से हराया

    February 22, 2026

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.