Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»खेल

    IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका T20I सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, पूरी सीरीज से 2 प्लेयर्स हुए बाहर

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 6, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए दोनों टीमों का ऐलान पहले ही हो चुका है। लेकिन अब सीरीज शुरू होने से पहले ही अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है, जब तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और बल्लेबाज टोनी डी जोरजी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जोरजी भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।

    क्वेना मफाका के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

    टोनी जोरजी भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए थे। फिर 45वें ओवर के बाद 17 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। अभी वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वे स्वदेश लौट जाएंगे और उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से बताया गया है कि तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी टी20I टीम से हट गए हैं, क्योंकि बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में उन्हें समय लगेगा। उनकी जगह लुथो सिपामला को टीम में शामिल किया गया है।

    भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं सिर्फ 12 में अफ्रीकी टीम जीत पाई है। ऐसे में T20I क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

    कटक के मैदान पर खेला जाएगा पहला मुकाबला

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 11 और तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को होगा। सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में और 5वां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    T20I सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर

    साउथ अफ्रीका: एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार

    रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

    मुस्तफिजुर को रिलीज करने पर बौखलाया बांग्लादेश, आईपीएल टेलीकास्ट पर लगाया बैन

    एशेज: इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

    भारत में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश, वेन्यू शिफ्ट करवाने किया अनुरोध

    बिहार: प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जाएगी 5 लाख तक की स्कॉलरशिप

    Latest Posts

    बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार

    January 22, 2026

    रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

    January 14, 2026

    मुस्तफिजुर को रिलीज करने पर बौखलाया बांग्लादेश, आईपीएल टेलीकास्ट पर लगाया बैन

    January 5, 2026

    एशेज: इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

    January 5, 2026

    भारत में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश, वेन्यू शिफ्ट करवाने किया अनुरोध

    January 4, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.