Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Saturday, February 14
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»खेल

    रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

    Vishwa Kesari NewsroomBy Vishwa Kesari NewsroomJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026 खेल No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमवतन रोहित शर्मा को पछाड़कर पुरुषों की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं।

    विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में 93 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। कोहली एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 2 पायदान नीचे खिसक गए हैं। अब वह तीसरे स्थान पर हैं।

    न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे मैच में शानदार पारी के बाद कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कोहली ऑस्ट्रेलिया के दौरे से शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपने पिछले पांच मुकाबलों में 74*, 135, 102, 65* और 93 रन बनाए हैं। कोहली पहली बार अक्टूबर 2013 में टॉप रैंकिंग पर पहुंचे थे।

    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल पहले वनडे में 71 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेलने के बाद वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मिशेल ने अपने पिछले पांच वनडे में तीन अर्धशतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक लगाया है। वहीं, मिशेल के साथी डेवोन कॉनवे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पांच स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंचने में मदद की। इस रैंकिंग में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी फायदा हुआ। भारत के खिलाफ चार विकेट लेकर वह 27 स्थान ऊपर चढ़कर भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    एशेज सीरीज खत्म होने के बाद टेस्ट रैंकिंग में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी पोजीशन बेहतर की है। ट्रैविस हेड सात पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    अन्य टेस्ट खिलाड़ियों में जैकब बेथेल शामिल हैं, जो आखिरी एशेज टेस्ट में अपने शानदार पहले टेस्ट शतक की बदौलत 25 पायदान ऊपर चढ़कर टॉम ब्लंडेल के साथ 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। माइकल नेसर सात पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंचे हैं।

    एशेज के फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद ब्यू वेबस्टर की रैंकिंग में सुधार हुआ। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में 29 स्थान ऊपर चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराने वाले वानिंदु हसरंगा के प्रदर्शन ने उन्हें टी20 गेंदबाज रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़ाकर दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद की।

    पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा 16 स्थान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच साहिबजादा फरहान पांचवें स्थान पर हैं, जबकि सलमान आगा 13 स्थान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    #cricket #ODI #ranking #ViratKohli
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Vishwa Kesari Newsroom

    Keep Reading

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’

    Latest Posts

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026

    पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

    February 4, 2026

    कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान

    February 4, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.