Close Menu
vishwakesari.comvishwakesari.com
    What's Hot

    टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

    February 10, 2026

    किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

    February 10, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 
    • किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
    • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया 
    • एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
    • पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
    • कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
    • सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
    • विश्‍व केसरी, फरवरी 02, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Monday, February 16
    • होम
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • रायपुर
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • नौकरी
    • राजनीति
    • खेल
    • ई-पेपर
    vishwakesari.comvishwakesari.com
    Home»खेल

    IND vs SA रायपुर मैच: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व कई प्रतिबंध लागू

    rivalsmedia2025@gmail.comBy rivalsmedia2025@gmail.comDecember 2, 2025 खेल No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। दर्शकों की सुविधा व खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। शहर और अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

    दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

    रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग : रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

    बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर–रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

    बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

    जगदलपुर–धमतरी मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : धमतरी–जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

    दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

    महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था : महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

    पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग : पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G जारी हुआ है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21), कोटराभाठा चौक (सेक्टर 17/20) से ग्राम सेंध, सेक्टर 04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E, F, G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

    मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंध

    3 दिसंबर को क्रिकेट मैच (IND vs SA Match in Raipur) आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपराह्न 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

    स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंधित वस्तुएं

    • शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस–लाइटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ
    • बोतल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र
    • कुर्सी–स्टूल, छाता, रूल, ब्लेड्स, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टिक, झंडा
    • आग्नेय अस्त्र, पटाखा, चाकू, कटार, तलवार, कैची, तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु
    • खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर
    • हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज़ बैग, कागज का पैकेट
    • लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट, सूचनात्मक लाइट, फ्लैश लाइट
    • परफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन, पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद
    • लाउडहेलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो, भड़काऊ व संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर
    • प्रचार सामग्री, सभी प्रकार के सिक्के
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    rivalsmedia2025@gmail.com
    • Website

    Keep Reading

    बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार

    रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

    झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    मुस्तफिजुर को रिलीज करने पर बौखलाया बांग्लादेश, आईपीएल टेलीकास्ट पर लगाया बैन

    एशेज: इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

    भारत में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश, वेन्यू शिफ्ट करवाने किया अनुरोध

    Latest Posts

    बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार

    January 22, 2026

    रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

    January 14, 2026

    झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

    January 8, 2026

    मुस्तफिजुर को रिलीज करने पर बौखलाया बांग्लादेश, आईपीएल टेलीकास्ट पर लगाया बैन

    January 5, 2026

    एशेज: इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

    January 5, 2026

    About Us

    Registered Office:
    B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
    Near Jagannath Mandir,
    Raipur, Chhattisgarh – 492004

    Contact Details:
    📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
    📞 Mobile: +91-9425509753

     

    Categories
    • Special Initiatives
    • ई-पेपर
    • ऑटो
    • ऑटोमोबाइल
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • ताज़ा खबरें
    • देश – विदेश
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • व्यापार

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Follow for more

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Vishwa Kesari. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.