रायपुर | बैंकरों की पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के नेतृत्व में रायपुर में सोमवार को धरना कार्यक्रम किया । इस धरने में विभिन्न बैंक यूनियनों के लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया।
यूएफबीयू के वाई. गोपाल कृष्णा ने जानकारी दी की धरने के दौरान बैंककर्मी तत्काल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी किया।
यूनियन नेताओं ने आंदोलन की पृष्ठभूमि और मांगों की जानकारी दी तथा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में यूएफबीयू से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
धरना स्थल पर सहकारी यूनियन के नेता चंद्र प्रकाश व्यास भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
यूएफबीयू ने पूर्व में ही घोषणा की है कि बैंकरों की लंबित मांगों, विशेषकर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और शेष दो शनिवारों को अवकाश घोषित करने के लिए 27 जनवरी 2026 को देशभर में अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी।
यूनियन का कहना है कि यह मांग आईबीए और यूएफबीयू के बीच बनी सहमति तथा मार्च 2024 के वेतन पुनरीक्षण समझौते का हिस्सा है।


