Author: Chandra Mani
पुरी । महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को स्नान पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अस्वस्थ हो जाते हैं। इसके बाद वे 15 दिनों तक ‘अनसर घर’ (विश्राम कक्ष) में रहते हैं। इस दौरान महाप्रभु के अस्वस्थ रहने के कारण मंदिर का रत्न सिंहासन खाली रहता है। इसलिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पारंपरिक पट्टचित्र के माध्यम से देवताओं के स्वरूप स्थापित किए जाते हैं, जिन्हें ‘पटि देवता’ कहा जाता है. इन पट्टचित्रों के निर्माण में पूरी तरह प्राकृतिक स्रोतों से तैयार…
नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के लिए एक व्यावहारिक बिजनेस उपयोग मैनुअल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के कारोबारियों को 15 जुलाई से लागू होने वाले इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करना है। ‘यूके-इंडिया सीईटीए बिजनेस यूटिलाइजेशन मैनुअल – भारतीय और ब्रिटिश कारोबारियों के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका’ का विमोचन एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित और यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूकेआईबीसी) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में किया गया। यह मैनुअल यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल और एचएसबीसी इंडिया ने संयुक्त रूप…
पनामा सिटी । लगातार दो बार तेज भूकंप आने के बाद भारी तबाही से निपटने में पनामा ने वेनेजुएला की बड़ी मदद की है। राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, पनामा ने वेनेजुएला के लिए 18 टन मानवीय सहायता ले जाने वाली पहली उड़ान पूरी कर ली है। पनामा दक्षिण अमेरिकी देश में एक विशेष खोज और बचाव दल भेजने की भी तैयारी कर रहा है। मुलिनो ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पनामा की एकजुटता की वजह से, डोनेशन इकट्ठा किया जा रहा है और 18…
मुंबई । फिल्म निर्माता सुभाष घई ने फिल्म ‘कर्ज’ के 46 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा कीं। जून 1980 को रिलीज हुई इस फिल्म को आज हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन रिलीज के समय इसका सफर बिल्कुल अलग था। सुभाष घई ने खुलासा किया कि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हुई थी, तब पूरी टीम बेहद निराश हो गई थी। खासकर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर इस असफलता से काफी ‘डिप्रेस्ड’ गए थे। सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर एक खास कोलाज शेयर किया। इसमें फिल्म की सफलता का जश्न मनाती तस्वीरों…
मुंबई । रामानंद सागर की प्रसिद्ध शो ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने निर्देशक नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी राय दी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका ने दोनों कलाकारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे इस धार्मिक कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर पेश करेंगे। आईएएनएस से बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, “मैंने साई पल्लवी और रणबीर कपूर…
नई दिल्ली । पीटी उषा ने ट्रैक और फील्ड खेल की दुनिया में अपनी काबिलियत के बूते वो मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना हर एथलीट करता है। महिलाओं के बीच इस खेल को लोकप्रिय बनाने में पीटी उषा का अहम योगदान रहा। 9 साल की उम्र में स्कूल चैंपियन को हराकर शुरु हुआ सफर कई बड़ी उपलब्धियों तक पहुंचा। पीटी उषा का जन्म 27 जून, 1964 को केरल के कोझिकोड जिले के पय्योली गांव में हुआ। उषा का बचपन गरीबी में बिता और एक समय पर उनके पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। पीटी उषा को…
नई दिल्ली । भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) आज देश की आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला बन चुके हैं। विश्व एमएसएमई दिवस से पहले शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, एमएसएमई सेक्टर का देश की जीडीपी में लगभग 31.1 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन में 35.4 प्रतिशत और कुल निर्यात में 48.58 प्रतिशत योगदान है (जनवरी 2026 तक)। 38.9 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने वाला एमएसएमई सेक्टर, कृषि के बाद देश में रोजगार उपलब्ध कराने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने एमएसएमई के सतत विकास लक्ष्यों…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
