Author: Chandra Mani

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल (एनसीओआरडी) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने देश को नशे के खतरे से बचाने के लिए तैयार किए गए ‘विजन डॉक्यूमेंट ऑन नारकोटिक्स कंट्रोल’ का भी शुभारंभ किया। संबोधन में अमित शाह ने कहा कि देश आज नशे के खिलाफ लड़ाई के बेहद निर्णायक मोड़ पर खड़ा है और आने वाले तीन साल बेहद अहम होंगे। अमित शाह ने कहा कि 26 जून भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन…

Read More

लंदन/नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, निवेश, तकनीक और रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को नई मजबूती देगा। लंदन में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम की यूके-इंडिया वीक 2026 के दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है और अब यह कई क्षेत्रों को शामिल करने वाला एक रणनीतिक संबंध बन चुका है।…

Read More

काराकस । वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जनहानि को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 32 से बढ़कर 164 हो गई है, वहीं घायलों की तादाद भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। पहले जहां 700 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही थी, वहीं अब ये 971 तक पहुंच गई है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि देश में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद वेनेजुएला में 164 लोगों की मौत हो गई है और…

Read More

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी और कम करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने एनएलसी को देश की एक ‘रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति’ बताया, जिसका तमिलनाडु से गहरा संबंध है। मुख्यमंत्री ने अपने विस्तृत पत्र में केंद्र सरकार की उस योजना पर गहरी चिंता जताई, जिसके तहत एनएलसी इंडिया में अपनी हिस्सेदारी को और कम करने के लिए ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी की चुकता पूंजी का 3 प्रतिशत तक हिस्सा बेचने का प्रस्ताव है। इस योजना…

Read More

रायपुर |  पत्रकारो की आवासीय सोसाइटी छत्तीसगढ़ पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित (मीडिया सिटी) में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। समिति के सदस्यों की विशेष बैठक में पारित संकल्प प्रस्ताव के तहत प्रेम पाठक को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, जबकि सुनील नामदेव को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से समिति की आमसभा (AGM) नहीं हुई, सदस्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई और पारदर्शिता का अभाव रहा। इन मुद्दों को आधार बनाते हुए सभा ने अध्यक्ष…

Read More