Author: Chandra Mani
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने जानबूझकर ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली है। बुधवार रात टीएमसी के दो राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन और सागरिका घोष तथा लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के सामने मौजूद पुलिस चौकी खाली दिखाई…
नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए युवाओं और छात्रों से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में उन छात्रों को संबोधित किया, जिन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली या बढ़ती फीस जैसी समस्याओं का सामना किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि यदि किसी छात्र के सपने इस व्यवस्था की वजह से टूटे हैं या उनके परिवार ने पढ़ाई…
चंबा, । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक बोलेरो वाहन सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी चंबा जिले के गांव कुठेड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण राहत एवं बचाव कार्य में…
एवियन (फ्रांस) । फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देरी से पहुंचे। बुधवार को जब उन्होंने कॉन्फ्रेंस रूम में प्रवेश किया तो सभी सदस्य गण उनकी तरफ देखने लगे। ट्रंप आगे बढ़े, रुके, और फिर मजाकिया लहजे में बोले, ‘आई एम द बॉस’। उनके इस अंदाज पर सभी नेतागण हंसने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुस्कुराते हुए ट्रंप का स्वागत किया और उनसे पूछा, “आप कैसे हैं?” जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “ठीक, धन्यवाद।” यह छोटा सा…
लखनऊ । भारत वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार ‘400 रन’ बनाने वाले देशों की सूची में संयुक्त रूप से ‘नबंर-1’ बन गया है। टीम इंडिया ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 402 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है। इस टीम ने भी अब तक वनडे क्रिकेट में 8 बार यह आंकड़ा छुआ है। इंग्लैंड की टीम 7 बार ऐसा कर चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार 400 रन बनाए हैं। पुरुष वनडे क्रिकेट के शीर्ष 3 स्कोर इंग्लैंड के…
नई दिल्ली । दिल्ली से रायपुर पहुंचे एयर इंडिया का एक विमान बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी टकराने) की घटना का शिकार हो गया। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। रायपुर एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, विमान रनवे पर उतरने के दौरान एक पक्षी से टकरा गया। घटना के बाद एयर इंडिया ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विमान की तकनीकी जांच और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक निरीक्षण कराए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया…
नई दिल्ली । नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद यह ऐप भारत में गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इस वजह से नए यूजर्स फिलहाल गूगल के आधिकारिक एंड्रॉएड ऐप स्टोर के जरिए टेलीग्राम डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। यह कदम परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़े, गलत जानकारी फैलाने और नकल के नेटवर्क को रोकने के लिए उठाया गया है, जो कथित रूप से टेलीग्राम के माध्यम से संचालित हो रहे थे। हालांकि, टेलीग्राम अभी भी एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यह घटनाक्रम…
एवियन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एवियन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी संग संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान, इजरायल, लेबनान और ईरान से जुड़े मुद्दों पर कड़ा बयान दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अगर वो न होते तो इजरायल तबाह हो चुका होता। विभिन्न वैश्विक मुद्दों को लेकर थानी और ट्रंप के बीच बातचीत की। जी7 सम्मेलन से इतर ट्रंप ने अमीर से द्विपक्षीय बातचीत की। मुश्किल घड़ी में सयंम से काम करने के लिए प्रशंसा की और अमेरिका के लिए उन्हें अहम बताया। इस दौरान, ट्रंप ने…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
