Author: Chandra Mani

नई दिल्ली । उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह जीत सुशासन के एजेंडे पर जनता के गहरे भरोसे का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने लिखा, “लोगों के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के लिए उनका आभार। नगांव (असम) के लोकसभा चुनाव और नंदीग्राम व रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि लोगों का भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है।” पीएम मोदी ने जीत हासिल करने वाले सभी…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने शुक्रवार को नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली स्थित सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बना…

Read More

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कोंटा क्षेत्र में विस्फोटक निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों में दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गुरुवार को सीआरपीएफ की टीम कोंटा रेंज अंतर्गत विभिन्न कैंपों, पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा एवं एलार्मडगु, निरीक्षण और वहां संधारित अनसर्विसिबल/शेष बचे विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (एटीटी) 50वीं वाहिनी सीआरपीएफ एलार्मडगु कैंप, थाना भेज्जी जिला सुकमा पहुंची थी। थाना भेज्जी अंतर्गत एलार्मडगु…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 42 पूर्व न्यायाधीशों ने गुरुवार को खुले पत्र में चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के लिए चलाए जा रहे कथित अभियान पर गंभीर चिंता जताई। पूर्व न्यायाधीशों ने बिना ठोस सबूत के ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बार-बार ‘चोर’ और ‘समझौता किया हुआ’ बताने से लोकतंत्र में जनता का भरोसा कमजोर होने का खतरा है। खुले पत्र में कहा गया, “संस्थाओं की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें बदनाम करना नहीं।” पत्र पर सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

नई दिल्ली । दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया…

Read More

नई दिल्ली । चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजघाट तक मार्च निकाला। गुरुवार शाम सैकड़ों विपक्षी नेता और कार्यकर्ता राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध जताया और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की। इससे पहले कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं ने कनॉट…

Read More

वॉशिंगटन। अगर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जल्द खत्म भी हो जाता है, तो ऊर्जा की ऊंची कीमतें 2027 तक बनी रह सकती हैं। यह चेतावनी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से बुधवार को दी गई। आईएमएफ ने कहा कि तेल की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है, जबकि रिफाइनिंग क्षमता और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर दबाव महंगाई बढ़ा रहा है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर असर डाल रहा है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि अब तक अधिक दक्षता, ईंधन के विविध स्रोतों, आपातकालीन योजनाओं, रणनीतिक भंडार से आपूर्ति जारी करने और…

Read More