Author: Chandra Mani

नई दिल्ली । केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि गुणवत्ता, मानक और नवाचार ही ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक पहचान केवल उत्पादन क्षमता से नहीं, बल्कि गुणवत्ता और विश्वसनीयता से बनेगी। इसी दिशा में इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में एक ऐसा इकोसिस्टम विकसित हो रहा है जो गुणवत्ता, उत्कृष्टता और मानकीकरण को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति शृंखलाओं, उद्योगों और संस्थानों में गुणवत्ता-आधारित संस्कृति…

Read More

पटना । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को एक बार फिर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस बार दारोगा अभ्यर्थी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा को रद्द करने के निर्णय को वापस लेने और घोषित परिणाम को मान्य करने की मांग कर रहे थे। दारोगा अभ्यर्थी बड़ी संख्या में जेपी गोलंबर के पास जुटे और प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने…

Read More

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच सोमवार को हैदराबाद हाउस में अहम बैठक संपन्न हुई। इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने स्विट्जरलैंड के साथ भारत के संबंधों को खास बताया। उन्होंने कहा कि इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हमारी साझेदारी के मजबूत स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री ने परमेलिन का स्वागत करते हुए कहा, “सबसे पहले मैं भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। पिछले वर्ष उनके समर्थन से हमने भारत और यूरोपीयन फ्री ट्रेड एसोसिएशन यानी ईएफटीए देशों के बीच एक ऐतिहासिक…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में रेप की हालिया घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि आपको अपराध करने की सोच रखने वाले व्यक्ति के मन में डर पैदा करना होगा। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते रेप और दूसरे अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को इसी ‘सुओ मोटो’ मामले में जस्टिस जेबी पार्दीवाला की बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे सख्त रुख अपनाएं। कोर्ट ने…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से जुड़ी याचिकाओं पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिकाओं में सीईसी ज्ञानेश कुमार के काम करने के तरीके और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े उनके फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं। आरोपों को लेकर अदालत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने सोमवार को याचिकाओं पर सुनवाई की। पीठ ने इस मामले को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक और याचिका के साथ…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण साहस और बहादुरी दिखाने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि 174 लोगों की जान बचाने के लिए उनके द्वारा किया गया काम एक दुर्लभ उपलब्धि था। एकनाथ शिंदे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और साहस का काम पूरी दुनिया में एक दुर्लभ उपलब्धि है। उन्होंने 174 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बहुत हिम्मत दिखाई। उन्होंने प्लेन को हाईजैक होने से बचाया और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी लोगों की…

Read More