Author: Chandra Mani
नई दिल्ली । कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो वरिष्ठ उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष…
काकामिगहारा। महिला हॉकी टीम की शानदार जुझारू क्षमता ने भारत को 44 साल के लंबे इंतजार के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया। इस ऐतिहासिक सोने के साथ टीम ने ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। मुक्केबाजों, तीरंदाजों और पहलवान सुजीत कलकल ने भी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत के शानदार अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन से एक दिन पहले भारत ने एक ही दिन में छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए और पदक तालिका में शीर्ष पांच में जगह बना ली। भारत अब 76 पदकों के साथ पांचवें स्थान…
रायगढ़ । महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तहसील स्थित दिवेआगर बीच पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। समुद्र में नहाने के दौरान आठ छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के 11वीं और 12वीं साइंस के करीब 30 से 40 छात्र पर्यटन के लिए दिवेआगर आए थे। छात्र समुद्र तट पर घूमने और खेलने के दौरान पानी में उतरे थे। इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि पानी…
गुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे में बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। गिल ने अपनी पारी के दौरान 24 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया और इसके साथ ही भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरा वनडे शतक दर्ज किया। दोहरा शतक पूरा करते ही गिल वनडे क्रिकेट…
मुंबई । संगीतकार सचिव देव बर्मन को संगीत जगत में एसडी बर्मन के नाम से जाना जाता था। उनकी बनाई धुनों में लोक संगीत की मिठास थी और शास्त्रीय संगीत की गहराई भी। उनके काम करने का तरीका भी काफी अलग था। वह अपनी बनाई धुन को लेकर इतने सजग रहते थे कि कभी-कभी उसकी प्रतिक्रिया जानने के लिए बड़े कलाकारों के बजाय अपने आसपास मौजूद लोगों की राय भी सुन लेते थे। सचिन देव बर्मन का जन्म 1 अक्टूबर 1906 को त्रिपुरा के शाही परिवार से जुड़े घराने में हुआ था। उनके परिवार में संगीत का माहौल था और…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
