Author: Chandra Mani
नागोया । भारत ने मंगलवार को पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में ब्रॉन्ज मेडल के साथ ‘एशियन गेम्स 2026’ में अपने एथलेटिक्स अभियान का समापन किया। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में धर्मवीर चौधरी, मनु थीक्किनिल, जय कुमार और विशाल थेन्नारासु की भारतीय चौकड़ी ने 3:01.61 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। जापान ने 3:00.75 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कतर ने 3:00.93 के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत चैंपियन टीम से 0.86 सेकंड पीछे रहा। फाइनल में धर्मवीर ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और मनु को बैटन सौंपी, तब तक टीम…
दोहा । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) को भारत में केवल पारंपरिक भौतिक अवसंरचना परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और कौशल विकास (स्किलिंग) जैसे उभरते क्षेत्रों में भी वित्तपोषण का दायरा बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। कतर की राजधानी दोहा में आयोजित एआईआईबी 2026 वार्षिक बैठक के दौरान एआईआईबी की अध्यक्ष झोउ जियायी के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि एमएसएमई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि इन्हें एआई-आधारित तकनीकों को अपनाने और कार्यबल के…
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में चार सीआईएसएफ जवानों की मौत हो गई। कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 जलविद्युत परियोजना इकाई में शाम करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि किसी मुद्दे को लेकर सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान 2009 बैच के एक हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर…
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए आसान, पारदर्शी और कागजी कार्रवाई रहित स्वीकृति के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया। व्यापार करने में सुगमता बढ़ाने की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि व्यापारियों के लिए एक सरल, तेज और अधिक पारदर्शी दिल्ली। आज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च किया…
यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीकेंड पर चुपके से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा की। इजरायली मीडिया ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि खुद पीएम कार्यालय ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।सरकारी ‘कान टीवी न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। उनकी बातचीत का मुख्य केंद्र ईरान था। ‘कान’ ने बताया कि नेतन्याहू एक निजी विमान से यूएई गए और दिन भर वहीं रहे। दोनों में से किसी भी सरकार की ओर से इस दौरे के बारे में…
तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की जनता के नाम जारी संदेश में नारी शक्ति की हिम्मत को सराहा है। उन्होंने कहा है कि ईरान के मर्दों की बहादुरी को पूरी दुनिया जानती थी लेकिन अब यहां कि महिलाओं की हिम्मत भी अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही है। ईरान की जनता के जज्बे और हिम्मत की दाद देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों से, हमारे देशवासी पूरे देश में चौराहों और सड़कों पर अपनी जिम्मेदार मौजूदगी से इस्लाम के लिए लड़ने वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं और दुश्मनों के दिलों में डर…
मुंबई । भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में भारी बिकवाली देखी गई, और बीएसई सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत गिरकर 72,771.72 पर आ गया, तो वहीं निफ्टी50 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत गिरकर 22,780.25 पर आ गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,895.74 से 160.91 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 73,734.83 पर खुला, और एक समय यह 1,179.51 अंक…
नागोया । एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। रामराज ने रोमांचक फाइनल में 54.75 सेकंड के साथ अपना अब तक का पर्सनल बेस्ट निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ विथ्या ने दिग्गज भारतीय एथलीट पीटी उषा के 42 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारतीय एथलीट पूरी रेस के दौरान मेडल की दौड़ में बनी रहीं। उन्होंने अंतिम क्षणों में भी अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन वह मरियम करीम का मुकाबला नहीं कर सकीं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मरियम…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
