Author: Chandra Mani

पानीहाटी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिए बयानों पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी हार से निराश और हताश हो चुके हैं। उनके लिए बेहतर होगा कि वे इन चुनावी हार से सीखें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में भी जनता उन्हें वोट की चोट देती रहेगी।पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन ने पानीहाटी में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार और…

Read More

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि ‘फास्टैग एनुअल पास’ ने लॉन्च के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। यह योजना पिछले वर्ष 15 अगस्त को शुरू की गई थी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, यह वार्षिक पास देशभर के लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इस सुविधा के तहत वाहन मालिकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं…

Read More

ढाका । बांग्लादेश इस समय खसरे (मीजल्स) के गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। रविवार सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों के कारण नौ और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल खसरे से संबंधित पुष्ट और संदिग्ध हालात में मौतों की कुल संख्या 1,096 पहुंच गई है। देश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों से मरने वाले सभी नौ बच्चों को संदिग्ध मरीज माना गया है। इन मौतों के बाद…

Read More

तिरुवनंतपुरम । भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए मेजबान देश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। जॉन कैंपबेल ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में 135 रन की साझेदारी की। कैंपबेल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि लगभग सौ बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बौखलाहट में लगातार देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस अब देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, लगातार झूठ और फरेब के राजनीति कर देश को बदनाम करने में जुटी हुई है। श्री साय रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त…

Read More

नागोया । एशियन गेम्स 2026 में भारत की एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता। नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपनी आखिरी जंप में 6.55 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड अपने नाम किया और भारतीय खिलाड़ी को सिर्फ दो सेंटीमीटर से पछाड़ा। शैली सिंह मुकाबले के ज्यादातर समय मेडल की दौड़ में बनी हुई थीं, लेकिन अंतत: चौथे स्थान पर रहीं। एंसी ने अपनी पहली ही कोशिश में 6.49 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड मेडल की स्थिति बना ली थी, लेकिन…

Read More

नई दिल्ली । हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। यह बात रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भारत बातचीत में विश्वास रखता है। लेकिन यदि कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देगा तो बातचीत की गुंजाइश ही खत्म हो जाती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सहयोग चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हित की कीमत पर नहीं। भारत वैश्विक स्थिरता चाहता है, लेकिन अपनी रणनीतिक स्वायत्तता छोड़कर नहीं। उन्होंने बताया कि अभी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक…

Read More