Author: Chandra Mani
नई दिल्ली । आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारत के कुल मेडल की संख्या 30 पहुंच गई। इनमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को ईरान के खिलाफ 37-34 से जीत हासिल करते हुए ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “महिला कबड्डी टीम के लिए कितना रोमांचक फाइनल और शानदार गोल्ड है।…
नई दिल्ली । पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए देशभर में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। महाराष्ट्र के नासिक और पंढरपुर को भी पितृकर्म के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है। नासिक में गोदावरी नदी के तट और पंढरपुर में चंद्रभागा नदी के किनारे श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त स्नान, तर्पण, पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। नासिक में बहने वाली गोदावरी को ‘दक्षिण गंगा’ के नाम से भी जाना जाता है। पितृपक्ष के दौरान गोदावरी के तट पर पितरों की संतुष्टि के लिए स्नान, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। मान्यता…
नई दिल्ली । विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब में अहम बैठक होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में हटाने का प्रस्ताव लाने की रणनीति तय करना और इसके लिए विपक्षी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर जुटाना होगा। सूत्रों के अनुसार, यह विपक्ष की तीसरी कोशिश होगी। हाल ही में चुनाव आयोग (ईसीआई) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सामने आए आंतरिक मतभेदों की खबर के बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को और तेज करने का फैसला किया है। बैठक…
चमोली । उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने चमोली में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गौरव कुमार ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 12 अक्टूबर को मतदान होने हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्र 30 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक तथा 1 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में भी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश के बाद खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है और महादेव घाट पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे पुल से गुजरने वाले लोगों और वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। पुल के ऊपर पानी आने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में…
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने कहा है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) अब केवल वैकल्पिक ऋणदाता की भूमिका में नहीं रह गई हैं, बल्कि वे विशेषीकृत वित्तीय साझेदार के रूप में उभर रही हैं। ऐसे में क्षेत्र की दीर्घकालिक और टिकाऊ वृद्धि के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आरबीआई के सितंबर बुलेटिन में मुर्मू ने कहा कि देश में एनबीएफसी क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है। वर्तमान में एनबीएफसी ऋण सकल नॉमिनल जीडीपी का 16.7 प्रतिशत हो चुका है, जो एक वर्ष पहले 15.9 प्रतिशत था।…
नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों के ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनें 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रही हैं। प्रस्तावित हड़ताल से कई बैंकों की शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यह बैंकिंग क्षेत्र के महत्वपूर्ण अर्धवार्षिक समापन (हाफ-ईयर क्लोजिंग) के दौरान हो रही है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से बुलाई गई है, जो दावा करता है कि वह देश के…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज शुक्रवार शाम को देखने को मिला। वे दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में जेन-जी युवाओं के बीच पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इस दौरान वे भक्ति गीतों की धुन पर ताली बजाते और खंजरी बजाते दिखे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “क्या इसे देखते हुए आपने अपने पैर थपथपाए?” दरअसल, ‘भजन क्लबिंग’ युवाओं, खासकर जेन-जी के बीच तेजी से उभरता हुआ एक आध्यात्मिक ट्रेंड है। इसमें पारंपरिक भजनों और कीर्तनों को…
कोहिमा । नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के स्रोत और सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है। इस शराब त्रासदी के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोहिमा में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने बताया कि इन मौतों की जांच करने और संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
