Author: Chandra Mani
रांची/जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। शहर के मरीन ड्राइव के पास खड़े एक ट्रक में बेकाबू कार के टकरा जाने से उसमें सवार चार होनहार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की 18 वर्षीया बेटी तृषा सिंह भी शामिल थीं। इस हादसे में तृषा के अलावा उनके तीन अन्य साथियों सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की भी जान चली गई। चारों युवा पढ़ाई के सिलसिले में बुधवार रात अपने एक मित्र…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते स्वरूप में अब पर्यटक केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे गांवों की मिट्टी की खुशबू, स्थानीय खान-पान, परंपराओं, हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन को करीब से अनुभव करने में भी रुचि ले रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन से पहुंचे पर्यटकों का प्रवास इसी बदलती पर्यटन तस्वीर की जीवंत मिसाल है। ब्रिटेन से आए फ्रैंक रोजर मार्सटन और जेनिफर मार्गरेट रेनफ्रू मार्सटन…
नई दिल्ली । संस्कृति मंत्रालय राष्ट्रीय राजधानी में 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 का आयोजन करेगा। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल का विषय “साझा कहानियां, साझा भविष्य” है। इसमें ब्रिक्स के नौ सदस्य और सहयोगी देशों के 100 से ज्यादा थिएटर कलाकार, विद्वान, छात्र और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।मीडिया से बात करते हुए, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन के महत्व और थिएटर के जरिए लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सचिव ने कहा…
मुंबई । तेल की कीमतों में मजबूती और वैश्विक बॉन्ड की बिकवाली के बाद जोखिम से बचने की भावना के चलते गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1.64 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 प्रतिशत गिरकर 73,580.54 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी50 383.70 अंक यानी 1.64 प्रतिशत गिरकर 23,0631.0 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,828.25 से 555.85 अंक यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 74,272.40 पर खुला…
नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इन्कम्बेंसी) कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के खिलाफ तो काम करती है, लेकिन भाजपा के खिलाफ “गायब” हो जाती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और 50 वर्षों से भारतीय राजनीति को करीब से देख रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत में एंटी-इन्कम्बेंसी एक…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
