Author: Chandra Mani

नई दिल्ली । प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक के बाद 2 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘नो यूपीआई डे’ के आह्वान को वापस ले लिया है। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें व्यापारिक समुदाय ने 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को लेकर अपनी चिंताएं सरकार के सामने रखीं। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 20 व्यापार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध अब केवल पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं रहे हैं। दोनों देशों की साझेदारी अब निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, नवाचार, मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं और उच्च मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित हो चुकी है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के मिल्वौकी पहुंचे हैं। उनके आगमन पर शिकागो स्थित भारत के महावाणिज्यदूत ने उनका स्वागत किया। वाणिज्य मंत्रालय के बयान में कहा गया…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इसे और मजबूत करने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री…

Read More

गुवाहाटी । टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है। इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कप्तान गिल ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले, गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी। 17 जून को गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन की तूफानी पारी…

Read More

मुंबई । मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज और मुंबई कोऑर्डिनेटर प्रणय अहीरे ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है, हालांकि स्थानीय निवासियों ने प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध किया है। पुलिस की ओर से भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पूरे देश को पता है कि यह विरोध प्रदर्शन क्यों और किन वजहों…

Read More

नई दिल्‍ली । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक, चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, भिलाई स्टील प्लांट में लोहे की चोरी की सीबीआई जांच समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें वह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें चुनाव आयोग…

Read More

क्वेटा । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा की एक और घटना सामने आई है। केच जिले के बुलेदा इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक घर पर रॉकेट लॉन्चर और गोलीबारी से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमलावर जाते समय 12 वर्षीय एक बच्चे को कथित तौर पर अगवा कर ले गए। बच्चे का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ बलूचिस्तान (एचआरसीबी) ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केच के बुलेदा स्थित…

Read More