Author: Chandra Mani

नई दिल्ली/पटना,। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” उन्होंने लिखा, “सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है।…

Read More

छत्रपति संभाजीनगर । भाजपा और शिवसेना ने रविवार को दावा किया कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के खिलाफ निकाला गया ‘गर्जना मोर्चा’ दोहरे मापदंडों का प्रदर्शन और एक पब्लिसिटी स्टंट है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए उनके कार्यक्रम को ‘गर्जना मार्च’ के बजाय “कोल्हे-कुई मार्च (सियारों की आवाज)” बताया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने इस प्रदर्शन के समय को विश्व पशु दिवस से जोड़ा। विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर दो बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल स्थित क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अपने जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया गया है। एफएसएसएआई ने बयान में कहा कि क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स की विनिर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी कमियां सामने आईं। जांच में खाद्य उत्पादन और हैंडलिंग…

Read More

श्रीनगर । पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने रेडिसन होटल में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण पर अपनी बात रखी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘अवैध सरकार’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, “मैं उनसे सहमत नहीं हूं। मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग हाल तक पूरी तरह से स्वायत्त रूप से कार्य कर रहा था। और मुझे नहीं लगता कि किसी संवैधानिक निकाय को विधिवत रूप से स्वायत्त बनाना आवश्यक है। सर्वोच्च न्यायालय को स्वायत्त नहीं कहा जाता है। यह…

Read More

बहराइच । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर मुस्लिम समाज को राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ने देने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चुनावों को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कर्नाटक, तेलंगाना और केरल को लेकर सवाल उठाए। ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के बाद हुए चुनावों में सपा लगातार हार का सामना करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग कभी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज की अपनी कोई…

Read More

नई दिल्ली । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को दुनिया भर में एक परिवर्तनकारी तकनीक माना जा रहा है, जो उत्पादकता बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने की क्षमता रखती है। ग्राहक सेवा, चिकित्सा निदान, कोडिंग और कंटेंट निर्माण जैसे क्षेत्रों में एआई का बढ़ता उपयोग अभूतपूर्व संभावनाएं पैदा कर रहा है। हालांकि, एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि तकनीकी क्रांतियां हमेशा तुरंत व्यापक सामाजिक समृद्धि में परिवर्तित नहीं होतीं और एआई के दौर में रोजगार बाजार को लेकर विशेष सतर्कता की आवश्यकता होगी। इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, एआई ऐसी स्थिति पैदा कर सकता…

Read More

बीजिंग । 4 अक्टूबर को चीन की हिमालयी ‘8.26’ चरम भूवैज्ञानिक आपदा आपातकालीन सीमा पार वैज्ञानिक अभियान टीम क्रायोस्फीयर और लिथोस्फीयर की महाआपदा प्रतिक्रिया पर संयुक्त वैज्ञानिक जांच करने के लिए चीन के छेंगदू से नेपाल के लिए रवाना हुई। इस अभियान में दस से अधिक विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के 50 से अधिक शोधकर्ताओं ने भाग लिया। बता दें कि इस साल 26 अगस्त को नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में एक ग्लेशियर अचानक ढह गया, जिससे सीमा पार भूस्खलन हुआ और भारी संख्या में लोग हताहत हुए। इस आपदा की उत्पत्ति नेपाल में हुई और आपदा की प्रक्रिया…

Read More

नागोया । शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतने वालीं नीरू ढांडा ध्वजवाहक रहीं। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुई एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का आगाज जापान के नेशनल एंथम के साथ हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों की परेड शुरू हुई, जिसमें हर देश का प्रतिनिधित्व उनके ध्वजवाहक ने किया। भारतीय तिरंगे को शान से नीरू ढांडा ने लहराया। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) का झंडा कतर को सौंपा गया, जो एशियन गेम्स के 21वें…

Read More