- टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
- किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया
- एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सेंट्रल बैंक का अभियान; रायपुर के उद्यमियों के साथ साझा की वित्तीय रणनीतियां
- पीएम मोदी की इस हफ्ते मलेशिया यात्रा, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
- कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, काठमांडू से भरी थी उड़ान
- सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’
- विश्व केसरी, फरवरी 02, 2026
Author: Vishwa Kesari
टी20 विश्व कप: टिम साइफर्ट और फिन एलेन की आंधी में उड़ी यूएई, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
चेन्नई । टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई पर एकतरफा जीत हासिल की है। यूएई के दिए 174 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिल एलेन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 28 गेंद पहले बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 174 के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज साइफर्ट और एलेन पहले ओवर से ही यूएई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स की झड़ी लगा दी। इन…
नई दिल्ली | केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा की 4 फरवरी की कार्यवाही का एक वीडियो साझा किया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देना था, हालांकि, कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों ने सदन के वेल में हंगामा किया। यह घटना कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताने के एक दिन बाद सामने आई है, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने 4 फरवरी को सदन के अंदर प्रधानमंत्री मोदी को “धमकाया या उनके बोलने में बाधा डालने…
नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने स्पीकर पर सदन के कामकाज में पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। विपक्ष के सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा महासचिव को रूल 94(सी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। इस नोटिस पर विपक्ष के 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। यह प्रस्ताव लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने पेश किया है, जिसमें संविधान के आर्टिकल 94(सी)…
रायपुर | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) ऋण आउटरीच कार्यक्रम के तहत रायपुर में शनिवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं और सरकारी प्रोत्साहनों के बारे में सीधे जानकारी देना था। इस कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उद्यमियों को सरल शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रियाओं, डिजिटल बैंकिंग के लाभ और क्रेडिट गारंटी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सत्र के दौरान उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया गया, जिसमे बैंक विशेषज्ञों ने सीधे तौर पर व्यवसायिक ऋण…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने आमंत्रित किया है। यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद पहली यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों…
कोलकाता । टर्किश एयरलाइंस के एक विमान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। पायलट ने एटीसी को जानकारी दी थी कि विमान के दाएं इंजन में आग लग गई थी, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, विमान में 236 लोग सवार थे, जिनमें 225 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल, विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर तकनीकी जांच के लिए खड़ा है। इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट टीएचवाई-727 ने नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट के भीतर ही…
नई दिल्ली । लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राहुल गांधी की स्पीच पर हंगामा हो गया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम में कथित चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया, सदन का माहौल गरमा गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के दावे का विरोध किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं, संसद के बाहर मीडिया से बात कर रहे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बोलने नहीं दिया…
वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार को मजबूत करने के साथ ही व्यापार और निवेश को लेकर सकारात्मक संकेत देता है। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धा पर ज्यादा जोर देने की अपील की। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर स्टीव हैंके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का आर्थिक प्रदर्शन कोई हैरानी की बात नहीं है। हैंके ने कहा, “इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे मशहूर बड़े…
नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट 2026 पेश किया है। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने तमाम सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसी बीच, बजट को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके…
About Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753

