Author: Soni Ojha
भारत | भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ बहुप्रतीक्षित Free Trade Agreement (FTA) आज से प्रभावी हो गया है। इस समझौते के लागू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह समझौता न केवल द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाएगा, बल्कि उपभोक्ताओं और उद्योगों दोनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। …
अमेरिका |अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण और मानहानि से जुड़े चर्चित मामले में एक बार फिर कानूनी झटका लगा है। अमेरिकी अपीलीय अदालत ने लेखिका ई. जीन कैरोल (E. Jean Carroll) के पक्ष में पहले दिए गए फैसले को बरकरार रखा है। इसके साथ ही ट्रंप को कैरोल को लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 47 करोड़ रुपये) का हर्जाना देना होगा। यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें ई. जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि 1990 के दशक के मध्य में न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर में डोनाल्ड ट्रंप ने उनका यौन उत्पीड़न किया…
दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत के बीच फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य उनके समर्थन में सामने आए हैं। ओमी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह नहीं चाहते कि “फुंसुक वांगडू” मर जाएं और लोगों से सोनम वांगचुक की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की। उनके इस वीडियो की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है, वहीं कई यूजर्स इस मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी पर सवाल उठा रहे…
दिल्ली |भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट में 270 रन से हराया, लेकिन जीत के बाद टीम ने जो किया, उसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। मैच समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की दो दिग्गज क्रिकेटरों, हीदर नाइट और टैमी ब्यूमोंट, को उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच की यादगार के तौर पर हस्ताक्षर वाली भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड के सामने हुआ यह भावुक पल क्रिकेट की खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण बन गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इस खास मौके का…
दिल्ली | विदेश मंत्रालय ने Oman Coast Ship Attack को लेकर ईरानी राजनयिकों (जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं) को तलब किया है। इस हमले में भारतीय नाविक की हत्या हुई है। यह राजनयिक कदम ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले दो टैंकरों पर हुए हमले के बाद उठाया गया है। इसमें एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। वहीं, भारतीय नागरिकों सहित कई अन्य घायल हो गए। भारत ने ईरानी दूतावास से स्पष्टीकरण मांगा और हमले पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की।…
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। केरल में तीन दिन की देरी से दस्तक देने के बाद मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु को पार करते हुए गोवा तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों और मुंबई तक भी पहुंच सकता है। हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में रेड…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना पहला बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET-UG पेपर लीक, CBSE मूल्यांकन विवाद, CUET और SSC-GD जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को बताया गया। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने में उन्हें लगभग एक घंटे का समय…
केरल | केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस नेता VD Satheesan ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल C. P. Radhakrishnan ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के 20 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। यह समारोह राजनीतिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि लगभग 60 वर्षों बाद केरल में ऐसा हुआ है, जब पूरी कैबिनेट…
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरते हुए एक और LPG टैंकर भारत पहुंच गया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ करीब 20 हजार टन LPG लेकर Kandla Port पहुंचा। माना जा रहा है कि युद्ध जैसे हालात के बावजूद भारत की ऊर्जा सप्लाई चेन अब तक स्थिर बनी हुई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। ‘सिमी’ ने 13 मई को रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज…
चेन्नई | विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में अपना पहला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान पास कर लिया है। सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि विरोध में केवल 22 वोट पड़े। वोटिंग के दौरान 5 विधायक गैरहाजिर रहे। इस जीत के साथ विजय सरकार ने न सिर्फ बहुमत साबित किया, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी भी दर्ज करा दी। फ्लोर टेस्ट में TVK सरकार को मिला भारी समर्थन 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था, लेकिन विजय…
About Us
Vishwakesari.com is a credible digital news portal & the digital arm of Vishwa Kesari, India’s fast growing daily Hindi national newspaper.
The editorial team is being led by Sujeet Kumar (Editor-in-Chief). He has nearly three decades of experience in journalism in national & international media organisations including Reuters, IANS & The Pioneer.
For any complaints & suggestions regarding contents, he can be contacted on his WhatsApp no: 8549933333.
Contact Us
Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004
Contact Details: Email: rivalsmedia2025@gmail.com
Mobile: +91-9425509753
